प्रेगनेंसी में झुकने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 29th Nov 2022 : 14:06

गर्भावस्था में झुकने से बढ़ सकती हैं कॉम्प्लिकेशंस -

गर्भावस्‍था में महिलाओं को झुकने से मना किया जाता है। माना जाता है कि प्रेग्‍नेंसी में झुकने से शरीर और शिशु पर दबाव पड़ता है।

1. शरीर का सेंटर ऑफ ग्रेविटी भी बदल जाता है, जिसकी वजह से लड़खड़ाने का अंदेशा बढ़ जाता है. ऐसे में चोट लग सकती है, साथ ही गर्भनाल गर्भाशय से अलग हो सकती है जिसके कारण गर्भपात हो सकता है.

2. झुकने से खून का बहाव सिर की ओर बढ़ सकता है, जिसकी वजह से सिर भारी होना या चक्कर आने जैसी परेशानियां हो सकती हैं. इसकी वजह से भी आपका बैलेंस बिगड़ सकता है.

3. गर्भवती महिलाओं की पीठ और कमर में अक्सर दर्द रहता है. झुकने से ये दर्द बढ़ सकता है.

4. जब गर्भवती महिला आगे की तरफ झुकती हैं तो पेट में मौजूद एसिड खाने की नली में ऊपर की तरफ आ सकते हैं. इससे सीने में जलन की शिकायत हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info